Recent Tube

header ads

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत।Don News Express


संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

केराकत जौनपुर।


बारात में शामिल होने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी 

केराकत।

बारात में नाच रहे एक युवक की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के गले से सोने की सिकड़ी और कान की लुरकी गायब है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

केराकत कस्बा के नालापार निवासी 26 वर्षीय रवि शर्मा कस्बे के ही शेखजादा मोहल्ले के बाबूलाल मौर्य के घर आई बारात में शामिल होने गया था। जानकारी के मुताबिक उसने बारात में डांस किया और खाने पीने के बाद देर शाम वह वहां से निकल गया। रात करीब पौने 9 बजे आधा दर्जन लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे और स्वास्थ्यकर्मियों से बिजली का करंट लगने की बात कह कर उपचार के लिए कहा। जब स्वास्थ कर्मी इलाज में व्यस्त हुए तो अस्पताल पहुंचाने वाले सभी भाग गए। 

इधर घटना की जानकारी जब रवि के परिजनों को हुई तो वे रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकता है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो लड़का एक लड़की है।
ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments