Recent Tube

header ads

जायसवाल क्लब ने राधेरमण जायसवाल का किया अभिनंदन।Don News Express


जायसवाल क्लब ने राधेरमण का किया अभिनंदन
जौनपुर। जायसवाल क्लब के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल के निर्देश पर रोडवेज तिराहा स्थित जायसवाल भवन में महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता में जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल का समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि जायसवाल समाज के उत्थान के लिए जायसवाल क्लब का गठन किया गया। राधेरमण जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की हर तरह के हितों की रक्षा के लिए व्यापार मंडल हर मोर्चे पर संघर्ष करता रहेगा। समाज से जुड़े सभी व्यापारी बंधुओं को आह्वान किया आप सभी लोगों का देश की तरक्की में विशेष योगदान है। आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उसके अनुरूप व्यापार करते हुए राजनीति में भी जाने का कार्य करें। कार्यक्रम के अध्यक्ष महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल ने जायसवाल क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल एवं जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राधेरमण को आशीर्वाद दिया। संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर रमेश चंद जायसवाल, हेमंत जायसवाल, सुनील जायसवाल, राकेश जायसवाल, राजकुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे। आभार कवि जायसवाल ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments