वृद्ध की गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
आरोपी सगे भाई का पोता निकला
खेतासराय
थाना क्षेत्र के जमदहा गावं में रविवार को बाग की रखवाली कर रहे मुन्नर बिंद का रक्त रंजित शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई के पोते को आरोपी के रूप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया ।
रविवार को मुन्नर बिंद 70 का शव के पाही पर स्थित आम की बाग में मिला था ।पुलिस मृतक के बड़े पुत्र छंगूलाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी ।घटना को एकदिन पूर्व पट्टीदार के लड़कों से आम तोड़ने के विवाद के रूप में देखा जा रहा था ।छानबीन में सामने आया कि मृतक के बड़े भाई का पोता रमेश बिंद 35 शनिवार को आम की बाग पर गया था ।वहाँ मौजूद मुन्नर बिंद से आम तोड़ने को लेकर उसकी गाली गलौज हुई तथा रमेश ने आवेश में आकर वही रखे डंडे और हसिया से रमेश ने मुन्नर बिंद पर प्रहार कर दिया ।रात मे उपचार न मिलने पर मुन्नर की मौत हो गई ।थानाध्यक्ष राजेश यादव के अनुसार आरोपी रमेश बिंद भागने के फिराक में था ।घेराबंदी कर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल वीरेंद्र हेडकांस्टेबल मेराज नीतीश कुमार की टीम ने बीती रात अब्बोपुर तिराहे से पकड़ लिया ।पूछताछ में उसने घटना में लिप्त होने स्वीकार कर लिया ।आरोपी की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त हसिया व डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया ।आरोपी रमेश बिंद का चालान कर दिया ।
0 Comments