Recent Tube

header ads

जिले की नौ सीटों पर सपा भाजपा में है सीधी टक्करमल्हनी सीट पर जदयू प्रत्याशी धनंजय सिंह व सपा के लकी यादव मंे कांटे का मुकाबला। Don News Express

जिले की नौ सीटों पर सपा भाजपा में है सीधी टक्कर
मल्हनी सीट पर जदयू प्रत्याशी धनंजय सिंह व सपा के लकी यादव मंे कांटे का मुकाबला
2017 में भाजपा को पांच, सपा को तीन व बसपा को मिली थी एक सीट बसपा
(सै.हसनैन कमर दीपू)
जौनपुर। जिले की नौ विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हो गया है। ऐसे में अब सभी  प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा अन्य प्रत्याशी भी अपनी अपनी जीत के दावे ठोंकते हुए नजर आये। जिले की अगर सभी नौ सीटों की बात की जाये तो समाजवादी पार्टी व भाजपा में सीधी टक्कर होती नजर आ रही है। तो वहीं मल्हनी में जदयू प्रत्याशी धनंजय सिंह का सीधा मुकाबला सपा के लकी यादव से होता दिख रहा है। सदर विधानसभा सीट की अगर बात की जाये तो यहां भाजपा के टिकट पर पुन: चुनाव लड़ रहे मौजूदा राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव की सीधी लड़ाई सपा के अरशद खान से होती हुई नजर आ रही है। हलांकि कांग्रेस के प्रत्याशी नदीम जावेद भी अच्छा खासा मत पाने का दावा कर रहे हैं। मल्हनी में दस साल से समाजवादी पार्टी के किले को ढहाने के लिए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है तो वहीं लकी यादव अपने बेस वोट के दम पर जीत का दावा ठोंक रहे हैं। वहीं भाजपा के डॉ.केपी सिंह भी अपने परंपरागत वोट के दम पर लड़ाई लड़ते हुए नजर आये। शाहगंज में पूर्व मंत्री एवं विधायक शैलेंद्र यादव ललई की सीधी टक्कर भाजपा निषाद गठबंधन प्रत्याशी रमेश सिंह से होती हुई नजर आई तो वहीं बसपा के इंद्रदेव यादव भी सेंध लगाने में पीछे नहीं रहे। बदलापुर में पूर्व विधायक ओम प्रकाश दूबे समाजवादी पार्टी से भाजपा के विधायक रमेश मिश्रा को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आये। बसपा के मनोज सोमवंशी भी अपने परंपरागत वोट के चलते सेंध लगाने में कामयाब दिख रहे हैं। मुंगराबादशाहपुर में समाजवादी पार्टी की साइकिल पर पंकज पटेल ने भाजपा के अजय शंकर दूबे को कड़ी टक्कर दिया है। जफराबाद सीट पर पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय भासपा सपा गठबंधन से भाजपा विधायक डॉ.हरेंद्र प्रसाद सिंह को सीधी चुनौती देते हुए दिखे। वहीं बसपा के संतोष मिश्रा भी पूरी दमखम के साथ मैदान में डटे रहे। केराकत सीट पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज सपा से मजबूती से भाजपा विधायक दिनेश चौधरी को टक्कर देते हुए दिखे तो वहीं बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे डॉ.लाल बहादुर सिद्धार्थ भी पीछे नहीं रहे। मछलीशहर सीट पर अगर बात की जाये तो यहां भाजपा के मेहीलाल गौतम व सपा की डॉ.रागिनी सोनकर के बीच मुख्य मुकाबला होता हुआ दिखा। मड़ियाहूं सीट पर सपा की विधायक सुषमा पटेल बसपा के आनंद दूबे व अपना दल एस के डॉ.आरके पटेल को टक्कर देती हुई नजर आईं। फिलहाल इन सभी नौ सीटों पर बराबर की लड़ाई होती हुई नजर आ रही है ऐसे मंे अब लोगों की निगाहें 10 मार्च को चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments