Recent Tube

header ads

रिज़वान हैदर "राजा"सपा के जिला सचिव नियुक्त।Don News Express


रिज़वान हैदर राजा सपा के जिला महासचिव नियुक्त
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने युवा नेता रिज़वान हैदर राजा को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया है। गौरतलब है कि राजा समाजवादी विगत एक दशक से ज्यादा समय से समाजवादी पार्टी के लिए कार्य करते हुए लोगों को जोड़ने में जुटे हैं। विगत वर्ष उनका मुंबई में कैंसर का आपरेशन हुआ था जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें एक लाख रूपये की आर्थिक मदद देकर न सिर्फ कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया बल्कि आगे भी  हर संभव मदद करने का वादा किया है। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि राजा समाजवादी एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी की नीति को आम जन तक पहुंचाने में जुटे रहते हैं खासकर अल्पसंख्यक समुदाय को जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी इस नियुक्ति पर जिला महासिचव हिसामुद्दनी शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शकील अहमद, सभासद शबी हैदर सदफ, अल्मास सिद्दीकी, युवा नेता शकील मंसूरी, संजीव यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है। 


जरूरी खबर---
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन से मिला पंजतनी कमेटी का प्रतिनिधिमंडल
अध्यक्ष अली जै़दी से जिले के वक्फ संपत्तियों पर हुई चर्चा
जौनपुर। शिया पंजतनी कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी के नेतृत्व में उ.प्र. शिया वक्फ बोर्ड के नव निर्वाचित अध्यक्ष अली जै़दी से प्रतिनिधि मंडल मिलकर जिले में शिया वक्फ संपत्ति व अन्य मामलों के विषय में चर्चा की। इस दौरान अली जैदी ने कहा कि जल्द ही प्रत्येक जिले में वक्फ संपत्तियों पर कब्जा सहित अन्य भ्रष्टाचार के मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि शिया समुदाय के सहयोग से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है और उनकी पहली प्राथमिकता वक्फ संपत्तियों को बचाना व भ्रष्टाचार को खत्म करना है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल से उन्होंने जिले में वक्फ संपत्तियों के बारे में जानकारी ली और कहा कि किसी भी समस्या व शिकायत का निस्तारण करने के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेगंे। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेहाल अहमद, कैफी रिजवी, आरिफ अब्बास एडवोके ट, तौकीर हसन व सोनू मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments