उपेन्द्र सिंह 9 वीं बार चुने गये प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष, हुआ जोरदार स्वागत
बीते 12 नवम्बर को लखनऊ में डिप्लोमा फार्मास्टि उत्तर प्रदेश का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें जिला महिला अस्पताल में कार्यरत उपेन्द्र प्रताप सिंह को पुनः बरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। 9 वीं बार यह जिम्मेदारी मिलने के बाद सोमवार को अपने कार्यालय पहुंचे तो अस्पताल परिसर में डाक्टर और कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर उपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे और अन्त में कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर विनय सिंह ,आशुतोष पाठक, योगेन्द्र सिंह , सचिन सिंह ,अतहर , रवि दुवे, जाहिद अख्तर, प्रयोगशाला संवर्ग के अध्यक्ष अली अहमद , नर्सज संवर्ग के श्रीमती शारदा सिंह , लिपिकीय संवर्ग से श्रीमती सुमन यादव व अमित सिंह विवेक सिंह , चन्दन सिंह , विपुल सिंह , अंकित सिंह , अतुल सिंह अभिषेक श्रीवास्तव , सर्वेश पाल ,शिवम ,प्रमोद यादव बजरंग बहादुर आदि उपस्थित रहे ।
0 Comments