डिप्टी सी एम उत्तर प्रदेश दिनेश शर्मा जी के अतिशीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ की गई ।
जौनपुर
ए एम डेज़ी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मेरे पारिवारिक मित्र सुदामा शर्मा तथा उनके भाई उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी उनकी धर्मपत्नी तथा जौनपुर के मैहर देवी मंदिर के प्रधान न्यासी सूर्य प्रकाश जायसवाल के कोरोना पाज़िटिव होने पर हम सब चिन्तित हैं ईश्वर से उनके अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं इसके अलावा हर शहर में काफी संख्या में लोग इस जान लेवा संक्रमण कोरोना से पीड़ित हैं इस बाबत शेख़ नूरुल हसन मेमोरियल सोसायटी के चहारसू स्थित कार्यालय मेरे आवास पर मेरे परिवार जन ने सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की इन्सानियत को बचाने के हम सब को अपनी अपनी इबादत में सभी के लिए दुआ करनी चाहिए l
0 Comments