Recent Tube

header ads

जौनपुर नगर पालिका के ईओ ने कराया सड़को का सैनिटाइजेशन।Don News Express

जौनपुर:रविवार लॉकडाउन के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा की निगरानी में नगर के मुख्य मार्गों पर सैनिटाइजेशन का कार्य हुआ। भंडारी स्टेशन कोतवाली, अटाला मस्जिद, चाहरसू चौराहा, ओलांदगंज, रोडवेज, लाइन बाजार से होते हुए जिलाधिकारी आवास तक सैनिटाइजेशन का कार्य हुआ। इसके साथ ही साथ  अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा द्वारा विशेष अभियान चलाकर नगर के नालो एवं नालियों की सफाई का भी अभियान  कार्य हुआ। सीआरओ राजकुमार द्विवेदी के द्वारा लोगों से अपील भी किया गया कि वह बिना वजह घर से बाहर ना निकले सावधानी बरतें सुरक्षित रहें। प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर सीआरओ  राजकुमार द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा, एसआई हरीश चंद्र यादव, अवधेश चंद यादव, एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments