Recent Tube

header ads

जिला प्रशासन कोरोना का इलाज कर रहे प्राइवेट अस्पतालों को भी उपलब्ध कराएं प्राण वायु आक्सीजन:विकास तिवारी।Don News Express



जिला प्रशासन कोरोना का इलाज कर रहे प्राइवेट अस्पतालों को भी उपलब्ध कराएं प्राण वायु आक्सीजन-विकास तिवारी*


प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उपाध्यक्ष-जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर विकास तिवारी ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता को त्रस्त करनें वाला निर्णय लिया है।अब डाक्टर नही सरकारी कमिटी तय करेगी किस मरीज को कितना आक्सीजन देना हैं।अगर घर पर आक्सीजन से सांसे चल रही हैं तो डाक्टर के पर्चे के साथ पुलिस अनुमति चाहिए।ऐसे में कागजी कार्यवाही पुरा न कर पाने के कारण होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों को आक्सीजन नही मिल पा रही है।आक्सीजन पर पुरा नियंत्रण जिला प्रशासन ने कर लिया है। सरकार से लेकर अधिकारी तक दो दिन से यूपी में भरपूर मात्रा में आक्सीजन होने का दावा कर रहे हैं, सरकार का यह दावा झूठा है।होम आइसोलेशन मे रह रहे मरीजों के परिजन को दर दर भटकना पड़ रहा है। इसलिए मै सरकार से मांग करता हूं कि अविलंब आक्सीजन सबके लिए उपलब्ध करायें और सभी कानूनी बाध्यता खत्म करें।अभी कल ही की बात है हमारे साथी रामबचन राम पतौरा के बिमार होने पर जिला अस्पताल जौनपुर ले जाया गया कोरोना पाज़िटिव रिपोर्ट होने के बाद भी रामबचन को बेड के आभाव में भर्ती नही लिया गया,जनपद के सभी अस्पताल का चक्कर लगाने के बाद सुनीता हास्पिटल मे एडमिट कराया,साम छः बजे अस्पताल से सूचना मिली की आक्सीजन की सख्त जरूरत है पेसेंट के लिए जनपद जौनपुर के सभी जिम्मेदार अधिकारियों से मदद मांगी लेकिन कहीं से‌ कोई मदद नही मिली रात के दस बजे किसी तरह आक्सीजन की व्यवस्था हो पाई,हमारे पेसेंट की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इसलिए सरकार से यह भी मांग करता हूं कि निजी अस्पताल में आक्सीजन की आपूर्ति पर ध्यान दें। सिस्टम फेल है इसलिए ये जनहित की बात करना जरूरी है।इस संकट में देश को जिम्मेदार नागरिकों की जरूरत हैं। इसलिए हमने अपने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी साथियों से अनुरोध किया है कि सारे राजनैतिक काम छोड़कर सिर्फ जन सहायता करें,हर तरफ‌ से जनपदवासियों का दुःख दूर करें कांग्रेस परिवार का यही धर्म है।

Post a Comment

0 Comments