Recent Tube

header ads

कांग्रेसी नेता सिराज मेंहदी ने मोहर्रम गाईडलाइन में संशोधन की किया मांग।Don News Express


कांग्रेसी नेता सिराज मेंहदी ने मोहर्रम गाईडलाइन में संशोधन की किया मांग
जौनपुर । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिराज मेहदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार और प्रशासन से  मोहर्रम की नई गाईडलाइन जारी करने की मांग किया है । उन्होंने कहा कि मोहर्रम त्योहार नही है ये ग़म का महीना है । मोहर्रम के महीने में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने इंसानियत को बचाने के लिए अपने परिजनों के साथ 72 साथियों की भूखे और प्यासे रहकर कुर्बानी दी है । 
सिराज मेहदी ने कहाकि मोहर्रम सिर्फ मुसलमान ही नही बल्कि भारत मे बड़ी संख्या में हिन्दू वर्ग के लोग भी इमाम हुसैन का ताज़िया रखकर उनका ग़म मनाते है । उन्होंने मांग किया कि कोरोना गाईडलाइन में संशोधन करते हुए मोहर्रम में इमाम चौक पर ताज़िया रखने और कर्बला पर दफ़न करने की अनुमति दी जाए । ताकि देश मे सदियों से चली आ रही गंगा जमुनी तहज़ीब कायम रहे ।

Post a Comment

0 Comments