Recent Tube

header ads

गैंगस्टर के आरोपी की सत्तर लाख की संपत्ति पुलिस ने किया जप्त।Don News Express


गैंगस्टर के आरोपी की सत्तर लाख की संपत्ति पुलिस ने किया जप्त
चंदवक, जौनपुर।क्षेत्र के कोइलारी गांव निवासी गैंगस्टर के आरोपी की पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश से मुनादी के बीच सत्तर लाख की चल अचल संपत्ति जप्त की।                                              कोइलारी गांव निवासी रवि सिंह उर्फ चंदन सिंह पुत्र देव प्रकाश सिंह पर पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम की धारा 14(1)के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर मुनादी के बीच कार्रवाई करते हुए मकान व अन्य चल अचल संपत्ति जिसकी कीमत सत्तर लाख बताई जा रही है जप्त की।इस दौरान थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ,चौकी इंचार्ज बजरंगनगर व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments