Recent Tube

header ads

चेयरमैन, सिपाही व 13 पीएसी जवान कोरोना संक्रमित।Don News Express


चेयरमैन, सिपाही व 13 पीएसी जवान कोरोना संक्रमित

शाहगंज /जौनपुर 

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता जायसवाल समेत परिवार के तीन लोगों के अलावा सेंट थॉमस कालेज में कैम्प कर रहे 13 पीएसी के जवानों में कोरोना के लक्षण पाए गए। चेयरमैन के परिजनों का उपचार लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता उनकी बेटी व सभासद पति की तबीयत खराब होने पर लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में जांच कराई। जहां तीनो में कोरोना के लक्षण पाए गए। चेयरमैन के जेठ व पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल ने इसकी पुष्टि की। निवर्तमान चेयरमैन भी कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनका उपचार लखनऊ में चल रहा है। इसके अलावा सेंट थॉमस इंटर कालेज में कैम्प कर रहे पीएसी के 13 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरवलिया गांव का युवक व कोतवाली का एक सिपाही भी संक्रमित पाए गए।


Post a Comment

0 Comments