Recent Tube

header ads

मुहर्रम के महीने में इमामे अस्र कैंसर रिसर्च सोसाइटी सभी इमामबाड़ों को सैनीटाईज़ करेगी।Don News Express


 
मुहर्रम के महीने में इमामे अस्र कैंसर रिसर्च सोसाइटी सभी इमामबाड़ों को सैनीटाईज़ करेगी 

आज संस्था के संस्थापक डॉ असग़र अब्बास द्वारा आने वाले मुहर्रम के मद्देनज़र  एक बैठक का आयोजन  किया गया, इस बैठक में संस्था के संस्थापक असग़र अब्बास द्वारा मुहर्रम को लेकर कुछ एजेंडों पर चर्चा की गई, इन एजेंडों में डॉ असग़र अब्बास ने कहा जौनपुर के सभी इमामबाड़ों को रोज़ाना पहली मुहर्रम से लेकर दसवीं मुहर्रम तक सैनीटाईज़ेशन का काम संस्था की तरफ से किया जायेगा तथा पैम्फलेट द्वारा मजलिसों में आने वाले सभी ज़ायरीन को कोरोना के लिए जागरूक किया जायेगा तथा जौनपुर शहर सभी रिक्शा चालकों, ठेला विक्रेताओं और भिक्षओं को संस्था की ओर से मास्क वितरित जायेगा। इस बैठक के एक दिन पहले डॉ असग़र अब्बास जौनपुर के सभी  इमामबाड़ों की देखरेख करने वालों से मुलाक़ात की तथा कहा की इमामे अस्र कैंसर रिसर्च सोसाइटी मुहर्रम के दिनों में सभी इमामबाड़ों को  सैनीटाईज़ करेगी तथा डॉ असग़र अब्बास ने अपनी बातों में यह भी कहा की कोरोना को ध्यान में रखते हुए हम सभी लॉकडाउन का और समाजिकक दुरी का  पालन करते रहें। इस बैठक में संस्थापक डॉ असग़र अब्बास समेत अध्यक्ष ज़फरुल हसन खान एडवाइजर राधा कृष्णा रेड्डी और वालंटियर्स में अरबाज़, नौशाद, सैय्यद वाली हसन,छोटू और अंशुमान निशाद मौजूद रहे. इन सब एजेंडों के साथ डॉ असग़र अब्बास ने सभी को धन्यवाद देते हुए आज की सभा का समापन किया।

Post a Comment

0 Comments