वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस कर दिया गया है। ऐसा माना जाता रहा है कि मांडवी ऋषि के नाम पर मंडुवाडीह स्टेशन का नाम पड़ा था। तीन साल पहले लोकसभा चुनाव के दौरान इस नाम को बदलने का ऐलान तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने किया था। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा था।वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस कर दिया गया है। ऐसा माना जाता रहा है कि मांडवी ऋषि के नाम पर मंडुवाडीह स्टेशन का नाम पड़ा था। तीन साल पहले लोकसभा चुनाव के दौरान इस नाम को बदलने का ऐलान तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने किया था। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा था।एयरपोर्ट सरीखी सुविधाओं से लैस मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर कुल आठ प्लेटफॉर्म हैं। वाराणसी-नई दिल्ली की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन शिवगंगा एक्सप्रेस, ग्वालियर के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस, खजुराहो के लिए लिंक एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन प्रमुख ट्रेनों का संचालन इसी से होता है। कोरोना काल में सिर्फ शिवगंगा एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि नामकरण की आधिकारिक पत्र अभी नहीं आया है।
0 Comments