मारपीट के दौरान दस लोग हुए गंभीर रूप से घायल,एक जिला अस्पताल रेफर।
सुरेरी(जौनपुर)19 अगस्त। नेवढिया थाना क्षेत्र के कोलवारी गाँव मे बुधवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकी, जिसमे दोनों पक्षों से दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
जानकारी के अनुसार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कोलवारी गाँव के एक पक्ष के दलश्रृंगार बिंद व दूसरे पक्ष के भूल्लर बिंद के बीच ग्राम समाज की जमीन को लेकर वर्षो से विवाद चल रहा था। वही पहले पक्ष द्वारा बुधवार की सुबह विवादित जमीन को बॉस बल्ली से घेरकर पौधरोपण किया जा रहा था जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगों ने किया तो पहले पक्ष के लोग तमतमा उठे और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगा और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे से जमकर मारपीट शुरू हो गयी। वही मारपीट के दौरान पहले पक्ष से खुशियाल,फंदालाल विंद,जितेंद्र व दूसरे पक्ष से भैयालाल बिंद,उमेश बिन्द,भूल्लर बिन्द,अभयलाल,हरिहर,मनुक्का देवी,दुखना देवी सहित दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही मारपीट की सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस व डायल 112 ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेज दिया,जहाँ डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर दूसरे पक्ष से गंभीर रूप से घायल भैयालाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट की लिखित तहरीर मिली है जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
0 Comments