Recent Tube

header ads

बदमाशों ने कट्टा दिखाकर छीनी बाइक।Don News Express


बदमाशों ने कट्टा दिखाकर छीनी बाइक

◆ सरसौड़ा गौशाला के पास हुई  घटना 

धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव के पास एक मेडिकल स्टोर संचालक की बाइक बदमाश छीनकर भागने में सफल हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी 112 की पुलिस को दी। लेकिन तब तक बदमाश दूर भाग निकले।
थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी सरफराज की गौराबादशाहपुर बाजार में मेडिकल स्टोर है। वह बीती रात दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। सरसौड़ा गौशाला के पास पहुंचा था कि एक बाइक पर बैठे तीन बाइक सवार बदमाश उसको ओवरटेक कर रोक लिए और कट्टा दिखाकर उसकी बाइक छीन कर फरार हो गए। सीओ केराकत अजय श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश भागने में सफल रहे। एसओ रामप्रवेश कुशवाहा का कहना है कि छिनैती नहीं चोरी हुई है। पुलिस छानबीन में लगी हुई है।

Post a Comment

0 Comments