महन्त सूर्यप्रकाश जायसवाल जी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत
जौनपुर / राष्ट्रीय संगठन जायसवाल क्लब के मुख्य संरक्षक व स्टांप शुल्क, रजिस्टर एवं पंजीयन राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री रविन्द्र जायसवाल जी एवं जायसवाल क्लब के संरक्षक व कुलपति पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना माननीय प्रो0 श्री जी0 सी0 जायसवाल जी की प्रवल संसुति पर क्लब के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने जनपद जौनपुर में सामाजिक संस्थाओं एवं समाज के सभी वर्गों में एक विशिष्ट पहचान रखने वाले सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में 1974 से अपनी अनवरत सेवा प्रदान करने वाले व व्यापारियों के साथ उनके दुःख -सुख में साथ खडे़ होना तथा सभी सामाजिक - धर्मिक संगठनों के पथ-प्रर्दशन व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष, भारपा के वरिष्ट नेता तथा श्री मां शारदा शक्तिपीठ जौनपुर के महन्त सूर्यप्रकाश जायसवाल को जायसवाल क्लब की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है।
अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल जी ने महन्त सूर्यप्रकाश जायसवाल जी के लिए कहा समाज सेवा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है और जन-जन के लोकप्रिय बनकर सबके दिलों में राज कर रहे है! स्वजातीय बन्धुओं के प्ररणा श्रोत है तथा सभी से आग्रह है कि उसी प्रकार समाज के आराध्य देव पूज्य राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु महाराज जी की नीतियों एवं जायसवाल क्लब के सिद्धांतों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाने एवं क्लब को मजबूत करने में सहायता प्रदान करेंगे। महन्त सूर्यप्रकाश जायसवाल जी को नए दायित्व के लिए जनपद जौनपुर के सम्मनित स्वजातीय बन्धुओं के साथ अन्य सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
0 Comments