पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा
खेतासराय जौनपुर
क्षेत्र के मवई गावं में वृहस्पतिवार की दोपहर
एक दिन पूर्व भोर घर से लापता युवती का शव घर के सामने स्थित कुँए में मिला ।सूचना मिलने पर पहुची पुलिस शव को कुँए से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है ।
जानकारी के क्षेत्र के मवई गावं निवासी काजल जायसवाल 18 पुत्री गौतम जायसवाल बुधवार की भोर में घर से लापता हो गई थी ।काजल की चप्पल व मोबाइल बिस्तर पर ही मिला था जबकि दुपट्टा कुँए के पास मिला था ।परिजनों ने बुधवार को दिन भर काजल की तलाश की थी परंतु वह नही मिली ।पिता गौतम जायसवाल ने बुधवार की शाम गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी ।वृहस्पतिवार की दोपहर गावं में खेल रहे कुछ बच्चो ने कुँए में लाश होने की सूचना दी ।मौके पर पहुची पुलिस ने जब लाश कुँए से निकलवाई तो उसकी पहचान गावं निवासी काजल जायसवाल 18 पुत्री गौतम जायसवाल के रूप में हुई ।पुलिस ने शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । काजल जायसवाल क्षेत्र के मानी कलां इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा थी । परिजनों ने इस मामले में किसी पर आरोप नही लगाया है ।थानाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट बताया जा सकता है ।हर पहलू से छानबीन की जा रही है ।
0 Comments