Recent Tube

header ads

सपा नेता लकी यादव ने 22 वृक्ष लगाकर 2022 मे सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।Don News Express

*सपा नेता लकी यादव ने 22 वृक्ष लगाकर 2022 मे सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया*

जौनपुर:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का आज जन्मदिन है इस अवसर पर पुरे देश मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बडे उत्साह से जन्म दिन मना रहे है!

आज मल्हनी विधानसभा मे दर्जनों जगह पहुंचकर सपा नेता लकी यादव जी ने कार्यकर्ताओं क्षेत्रवासियों संग मनाया अपने नेता का जन्मदिन !

नौपेडवा के बाबुपुर मे भी जन्मदिन समारोह का आयोजन हुआ जहा 22 पौधरोपण कर 2022 मे सरकार बनाने का लकी यादव ने संकल्प लिया और 22 किलो का केक भी काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना किया।

इसके साथ परियावां ,चांदपुर, मिरगंज , हमजापुर,रीठी,शाहपुर नौपेडवा के साथ साथ मल्हनी बाजार ह़ोते हुये समस्त जगहों पर लकी यादव खुद पहंचे और उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील किये कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन का संकल्प ले और जनसेवा करे,आह्वान पत्र जन जन तक पहुचाये!

श्री यादव ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार मे विकास कार्यों का अपना नाम देने वाली सरकार को उखाड फेके और ऐतिहासिक विकास करने वाले आदरणीय अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं यही संकल्प सभी लोग ले.

इस अवसर पर सोचनराम विश्वकर्मा, रामयश यादव,आर.बी.यादव, जयहिंद यादव,संतोष प्रधान, मनीष चांदपुर, राहुल,भानु प्रधान,जेपी यादव,विकास अभिषेक सहित सम्मानित लोग मौजूद रहे!

Post a Comment

0 Comments