प्रकाशनार्थ
जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति जौनपुर द्वारा बीआरपी इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित "अभिनंदन समारोह" का भव्य आयोजन किया गया जिसमें लोकप्रिय हर दिल अजीज श्री राकेश श्रीवास्तव ( परिवहन विभाग जौनपुर) के सेवानिवृत्ति होने पर, साथ बीआर पी इंटर कॉलेज(कायस्थ पाठशाला) के नवनिर्वाचित प्रबंधक हरीशचंद्र श्रीवास्तव जी व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष श्रीवास्तव व एडीजी sc-st सुनील अष्ठाना जी का माल्यार्पण, बुके, अंगवस्त्रम दे कर जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समिति ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रत्येक व्यक्तियों को थर्मल स्कैनर स्थान और लोगों को सैनिटाइज ,कर मास्क वितरित किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डा अशोक अष्ठाना ने राकेश श्रीवास्तव जी की जीवन के उतार-चढ़ाव खुशी और संघर्ष पर प्रकाश डाला साथ ही नवनिर्वाचित प्रबंधक श्री हरीश श्रीवास्तव जी को भी ढेर सारी बधाई व नामित सभासद मनीष श्रीवास्तव को समाज में एक अलग पहचान बनाने का आशीर्वाद दिया।
संस्था के संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव जी ने कहा राकेश श्रीवास्तव जिस कार्य के लिए लगते हैं उसमें इतिहास बनाते हैं ।7 बार राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने जो इतिहास उन्होंने बनाया है शायद ही कोई टूट पाये। हरीश चंद्र श्रीवास्तव टीम को बधाई दिया कि आते ही बीआरपी ग्राउंड में लगे गेट के लिऐ सराहना की।
दिलीप श्रीवास्तव (प्रबंधक )मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका ने लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं दिया।
डॉ अखिलेश श्रीवास्तव जी ने राकेश श्रीवास्तव के लिए रिटायरमेंट को समाज मे नई पारी की शुरुआत बताया। संस्था के संस्थापक सदस्य प्रदीप अष्ठाना जी ने कहा जो बड़ा दायित्व राज्य सरकार ने 33 वर्षों के लिए सौंपा हुआ था उस पर 100% खरा उतरने के लिए और अपने आप को सिद्ध करने का यह जश्न है। साथ ही साथ हरिश्चंद्र श्रीवास्तव व मनीष श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दिया।
भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव, डॉ गणतंत्र श्रीवास्तव ,संजय अस्थाना, विपनेश जी ,शशि मोहन अष्ठाना ,डॉ संजय ,रवि, सुरेशजी,आदि अपने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे डॉ रवि श्रीवास्तव ,राजेंद्र जी,प्रदीप अस्थाना ,दयाल शरण ,डॉ अखिलेश ,डॉ गणतंत्र (युवा अध्यक्ष), डा धनंजय, राजेश तिवारी संजय अष्ठाना, उदयमणि वर्मा , पवन मौर्या ,एडवोकेट आलोक रंजन जी,एडीजे संजय श्री, सुरेश अस्थाना , कार्यक्रम का संचालन प्रदीप श्रीवास्तव और आभार महासचिव गौरव श्रीवास्तव ने किया।
Don News Express Team). (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755
0 Comments