Recent Tube

header ads

भुखमरी के चलते हताश व निराश है वित्तविहीन शिक्षक:अखिलेश।Don News Express


भुखमरी के चलते हताश व निराश है वित्तविहीन शिक्षक- अखिलेश
मानदेय की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री के नाम जिलाधिकारी के न रहने पर अपर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

जौनपुर !
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रांतीय प्रधान महासचिव फौजदार सिंह 'अखिलेश' के अगुवाई में सोमवार को जिले के वित्तविहीन शिक्षको ने मानदेय व सेवानियमावली सहित विभिन्न मांगों को लेकर सीटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री के  नाम ज्ञापन सौंपा। 
अपनी मांगों को लेकर दिन में लगभग 11 बजे वित्तविहीन शिक्षक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। वहां जिलाधिकारी के न रहने पर सीटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव व वाराणसी स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी फौजदार सिंह ने अखिलेश ने ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को अवगत कराया कि अगर प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षको को सम्मानजनक मानदेय की मांग सरकार से संगठन द्वारा मांग किया जा रहा है। संघर्ष के बावजूद भी सरकार ने अभी तक न तो मानदेय दिया और न ही सेवानियमावली बना। कहा कि लाकडाउन के कारण विद्यालय बन्द पड़े है। फीस न आने से विद्यालयो द्वारा शिक्षको को जो भी सहायता राशि दी जाती थी वह भी बंद हो गया। भुखमरी के कारण वित्तविहीन शिक्षक हताश और निराश है। कहा कि माध्यमिक शिक्षा के लगभग 87% परीक्षार्थियों को शिक्षित करते हैं। कहा कि संगठन के द्वारा कई बार आप तक यह समस्या संज्ञान में लाने के बावजूद इन्हें कोई आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है जिससे यह भुखमरी की कगार पर पहुंचकर हताश एवं निराश हैं। कहा कि में अगर मांग जल्द पूरी नही हुई तो हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे इसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी। 
ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नन्हकऊ गुप्ता, राजेश मिश्रा, प्रकाशचंद पाल, श्यामधर मिश्र, सुनील शुक्ला, विकास सिंह, अश्विनी सिंह, अंकुर दुबे, मोहम्मद इरफान, सूरज सिंह कौशिक आदि प्रमुख रहे। 
Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755

Post a Comment

0 Comments