Recent Tube

header ads

घात लगाकर बैठे चार युवकों पर किशोरी के साथ छेड़खानी करने का लगाया आरोप।Don News Express


घात लगाकर बैठे चार युवकों पर किशोरी के साथ छेड़खानी करने का लगाया आरोप 

बृद्ध दादा ने थाने पर दी तहरीर 

तहरीर के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी 

सुरेरी(जौनपुर) 29 जून। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक वृद्ध युवक ने सोमवार की शाम को नेवढ़िया थाने पर प्रार्थना पत्र देकर चार युवकों के खिलाफ पोती के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी। वही तहरीर के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

        जानकारी के अनुसार नेवढ़िया क्षेत्र के एक गांव निवासी बृद्ध युवक के द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसकी पोती सोमवार शाम को गांव में स्थित एक किराने की दुकान पर घरेलू सामान लेने जा रही थी। वही घर से कुछ दूर पहुंची ही थी कि पहले से ही घात लगाकर प्राइमरी स्कूल के अंदर छिपे चार युवकों ने किशोरी के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया, विरोध करने पर उसका हाथ पकड़ कर उसे स्कूल के अंदर भी खींच कर ले जाने का प्रयास करने लगे, किशोरी ने जब इसका विरोध किया व शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा होने लगे, मौके की नजाकत को देखते हुए चारों युवक जान से मारने की धमकी व अपहरण करने की बात करते हुए वहां से भाग खड़े हुए। वही किशोरी किसी तरह से अपने घर पहुंच कर अपने परिजनों को आप बीती बताई। सोमवार की शाम पीड़ित किशोरी के दादा नेवढ़िया थाने पर पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी सहित अपरहण के धमकी का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755

Post a Comment

0 Comments