कांग्रेस अध्यक्ष डॉ चित्रलेखा सिंह ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
कांग्रेस अध्यक्ष डॉ चित्रलेखा सिंह ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
जौनपुर । जिला महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जनपद के कोरोना वारियर्स को अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय के सभागार मे माल्यार्पण कर "स्मृति चिन्ह" देकर सम्मानित किया गया । सम्मान के क्रम में मुख्यचिकित्सा अधीक्षक डा0 एके शर्मा ,डा0 सैफ,डा0एस के यादव,डा0 बी के सोनकर,डा0के के पान्डेय,डा0अरविंद आवुर्वेद विभाग,डा0 शयन दास,तथा कोविड 19मे लगे सभी सफाई कर्मी सभी फार्मासिस्ट,समस्त स्टाफ नर्स एव डाईवर को उनके द्वारा किए गये सराहनीय कार्य के लिए सम्मान दिया गया ।
अध्यक्ष डा0चित्रलेखा सिंह ने सभी कोरोना वारियर्स का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगो द्वारा किया गया अतुलनीय सहयोग जनपद हमेशा याद रखेगा ।
अन्त मे डा0चित्रलेखा सिंह ने लद्दाख मे शहीद हुए भारत के वीर जवानो को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की ।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की महासचिव श्रीमती सुषमा सोनकर,श्रीमती सुमन यादव,श्रीमती संगीता सिंह, विजय सिंह बागी अध्यक्ष दुर्गा पूजा महासमिति , मोतीलाल यादव पूर्व अध्यक्ष दुर्गा पूजा महासमिति,राधे कृष्ण (मुन्ना ओझा)विशिष्ट सदस्य,रोशी सोनकर एवं सलीम शेरगिल श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर की रही।आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(Don News Express Team)
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता" मोबाइल 7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319

0 Comments