जौनपुर। मुंबई के उद्योगपति व लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह आज केराकत थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिन्दो द्वारा गैग रेप करके किशोरी की हत्या के मामले में जमीन हकीकत की जानने के लिए आज पीड़ित परिवार से मिले। उन्होने उसके माता पिता को धांधस बंधाते हुए कहा कि हम आप के इस दुखः की घड़ी में हम आप के साथ है। फिलहाल पुलिस ने सुसंग धाराओं में मुकदमा दर्ज करके तीनो आरोपयों की जेल भेज दिया है। पुलिस का कार्य संतोष जनक है। यदि आगे जांच पड़ताल में पुलिस कोई लापरवाही बरतेगी तो हम एसपी, आईजी और डीजीपी से मिलकर न्याय दिलाने का काम करूंगा। अशोक सिंह ने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार की माली हालत ठीक नही है मैं आर्थिक मदद भी करूंगा।
0 Comments