जौनपुर । जिले के पंवारा थाना क्षेत्र के बामी गांव में बुधवार को दोपहर बाद हुई बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से भाई—बहन की मौत हो गयी। घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। मासूमों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस दोनों को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई में जुट गयी है।
बताते हैं कि उक्त गांव में बुधवार को दोपहर बाद बदले मौसम से झमाझम बारिश हो रही थी। इस दौरान एक आम के पेड़ पर वज्रपात हुआ। इस घटना के दौरान जिलाजीत पाल के आठ वर्षीय पुत्र उज्जवल पाल और पांच वर्षीय पुत्री शिक्षा पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। अचानक दोनों की मौत से परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। इस समाचार को जिसने भी सुना वह अवाक रह गया। इधर सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के जरिए दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंवारा पुलिस भी कार्रवाई में जुट गयी है।. आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319
0 Comments