Recent Tube

header ads

जौनपुर:पेंशनर्स एसोसिएशन ने राकेश श्रीवास्तव को किया सम्मानित।Don News Express

पेंशनर्स एसोसिएशन ने राकेश को किया सम्मानित

जौनपुर-जिला अपराध निरोधक कमेटी व सेवानृवित्त कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ई.जी.इन. दुबे व अध्यक्ष सी.बी. सिंह के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिलाध्यक्ष एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक राकेश कुमार श्रीवास्तव के 33 वर्षों के सेवा उपरांत सेवानिवृत होने पर उनके मियांपुर स्थित  आवास पर पहुंचकर राकेश श्रीवास्तव को अंगवस्त्रम व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला अपराध निरोधक कमेटी व सेवानृवित्त कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के संरक्षक ई.आ.पी. पाण्डेय, सचिव डी.के. अग्रवाल, टी.डी. कॉलेज प्रभारी सुरेश कुमार शर्मा, कमेटी अध्यक्ष थाना मुंगराबादशाहपुर शरद जायसवाल, कमेटी अध्यक्ष थाना सरायख्वाजा व सेवानृवित्त कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलामंत्री राजबली यादव, कमेटी अध्यक्ष थाना जलालपुर ऐजाज़ अहमद, कमेटी उपाध्यक्ष थाना जलालपुर रतन लाल मौर्य, कमेटी मीडिया प्रभारी के.के. त्रिपाठी, सेवानृवित्त कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के संघर्ष समिति अध्यक्ष ई.जी.एन. दुबे उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार तिवारी मौजूद रहे।

श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

(Don News Express Jaunpur Team)
(आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर)

(अजादार हुसैन जिला संवाददाता,जौनपुर)

(आज़म ज़ैदी, मंडल प्रभारी)

Post a Comment

0 Comments