Recent Tube

header ads

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जेसीआई जौनपुर ने किया जोरदार स्वागत।Don News Express

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जेसीआई जौनपुर ने किया जोरदार स्वागत
  जौनपुर। जेसीआई इण्डिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफएस दीदारजीत सिंह लोटे तथा मण्डलाध्यक्ष जेसीआई सेनेटर हिमांशू अग्रवाल के जनपद आगमन पर नगर की अग्रणी संस्था जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। सर्वप्रथम उनके आगमन पर कुत्तूपुर के पास संस्था के पदाधिकारियों द्वारा गाड़ियों के काफिले के साथ स्वागत किया गया और उन्हें जेसी बालवाड़ी विद्यालय ले जाया गया। वहां उनके कर कमलों से पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने जेसीआई संस्था के विद्यालय के विषय में बताया। इसके पश्चात् वे जफराबाद स्थित केपी पाण्डेय इण्टर कालेज गये जहां संस्था द्वारा पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय के संस्थापक स्व. कमलापति पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जहां संस्था ने विद्यालय की आवश्यकता को देखते हुए मुख्य अतिथि के हाथों एक साउण्ड सिस्टम उपहार स्वरूप दिया। जिसमें संस्था के सदस्य और कार्यक्रम संयोजक संदीप जायसवाल का विशेष योगदान रहा। निवर्तमान अध्यक्ष गौरव सेठ और अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय द्वारा विद्यालय के चार बच्चों को उनके समस्त शैक्षिक खर्च हेतु गोद लिया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि जेसीआई राष्ट्रीय स्तर पर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाती है। साथ ही जेसीआई जौनपुर द्वारा किये गये कार्य की सराहना की। मण्डलाध्यक्ष हिमांशू अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के शानदार और विनम्र व्यक्तित्व से लोगों का परिचय कराया। पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि जेसीआई जौनपुर जनपद की 58 वर्ष पुरानी संस्था है और समाज के प्रति सदैव तत्पर रहती है। कार्यक्रम अध्यक्ष गौरव सेठ, मण्डल उपाध्यक्ष अविनाश जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष वसुंधरा सिंह ने जेसीआई जौनपुर को बधाई दी। संस्थाध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय कहा कि आज के दिन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जौनपुर आना जेसीआई परिवार के सौभाग्य का विषय है। विद्यालय के प्रबन्धक संजीव पाण्डेय ने संस्था के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात् जनपद के सभी अध्यायों के साथ नगर स्थित होटल में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व मण्डलाध्यक्ष आलोक सेठ, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, संजय बैंकर, रत्नेश गुप्ता, संजय गुप्ता, चेयरपर्सन कंचन पाण्डेय, सोनी जायसवाल, अनीता सेठ, सुधा बैंकर, नीतू गुप्ता, सत्य प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, आशुतोष जायसवाल, दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह, अजय गुप्ता, आकाश केसरवानी, रंजीत सिंह सोनू, सर्वेश जायसवाल, दिलीप जायसवाल, मीनू श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, बबिता जायसवाल, शिवानी चौरसिया, नीलम जायसवाल, अर्चना सिंह, आरती जायसवाल, विशाल तिवारी, शिवेन्द्र सेठ, सूर्यांक साहू आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments