प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम में आज जौनपुर के दिनेश उपाध्याय जी की चर्चा जौनपुर वासियों के लिए गौरव की बात है - रवि किशन
ऐतिहासिक शहर जौनपुर हमेशा से अपने उत्कृष्ठ कार्यों ,ऐतिहासिक स्थल और इत्र , मूली के लिए विश्व भर में प्रशिद्ध शहर जौनपुर आज दिनेश बाबूनाथ उपाध्याय जी के लिए पूरे विश्व मे जाना गया , जी हां 21 मई को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम में दिनेश बाबूनाथ उपाध्याय ग्राम हसनपुर पोस्ट जमुआ जिला जौनपुर के निवासी हैं और लगातर 17 वर्षों से ऑक्सीजन टैंकर ( ट्रक ) ड्राइवर हैं , माननीय प्रधानमंत्री जी ने आज अपने मन की बात कार्यक्रम में दिनेश जी से बात कर इस महामारी के दौरान उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए सराहा और उनको इस कार्य और ज़ज़्बे के लिए बधाई दी ।
माननीय सांसद गोरखपुर श्री रवि किशन जी ने कहा कि मैं भी इसी शहर जौनपुर का रहने वाला हूँ वर्तमान समय में सांसद गोरखपुर के पद के माध्यम से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा हूँ। मै प्रधानमंत्री जी का बहुत सम्मान करता हूँ , उनके द्वारा हमारे जनपद के आम इंसान से इस तरह बात कर उनका हौशला बढ़ाया है इससे सिर्फ दिनेश ही नही अपितु पूरे जनपद के लोगों का सम्मान से पूरे विश्व मे गर्व से सिर ऊंचा हुआ है , मैं दिनेश जी के परिवार को और जनपद जौनपुर के हर एक नागरिक को बधाई देता हूँ की ऐसे लोगों से हमारे जनपद की पहचान पूरे विश्व भर में है , मैं विश्व के किसी कोने में जाता हूं तो कहता हूं कि मेरा गृह जनपद जौनपुर है जहाँ की मिट्टी में मैं पला बढ़ा हूँ ।
0 Comments