जौनपुर ।मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी, परिक्षेत्र वाराणसी श्री एस.के.भगत द्वारा पुलिस लाइन जौनपुर में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक आदेश निर्देश दिया गया, ततपश्चात थाना मडियाहू व थाना नेवढ़िया का औचक निरीक्षण कर सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया गया। इस मौके पर श्री एस के भगत ने कहा कि चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किए गए हैं, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वाले को पुलिस सख्ती से निपटेगी और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।पूरे जिले में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस महकमा कटिबद्ध है ऐसे में जो लोग यह सोच रहे हैं कि वे चुनाव में कुछ गड़बड़ी करेंगे तो वे कानून के शिकंजे में फसने को तैयार रहें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे
0 Comments