Recent Tube

header ads

कोरोना से जंग के लिये ज़िला प्रशासन तैयार,जारी किया रणनीति।Don News Express

जौनपुर 18 अप्रैल मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल ने कोविड-19 के संक्रमण के तीव्र गति बढ़ने के दृष्टिगत 18 अप्रैल 2021 से अग्रिम आदेश तक प्रतिदिन पूर्वान्ह 11:00 बजे कोविड-19 के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संबंधित एमओआईसी, संबंधित खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी), सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), आपूर्ति निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित थाना प्रभारी को बैठक करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि बैठक में विकास खंड में कितने व्यक्ति कोविड पॉजिटिव हैं, किन-किन ग्रामों में कोविड-19 लोग हैं, क्या उन ग्रामों में सैनिटाइजेशन का कार्य हुआ है, विकासखंड में कितने कंटेनमेंट जोन/क्लस्टर कंटेनमेंट जोन बने हैं, क्या कंटेनमेंट जोन/क्लस्टर कंटेनमेंट में बैरिकेडिंग हुई है, क्या कंटेनमेंट जोन/क्लस्टर कंटेंटमेंट में सेनेटाईइजेशन का कार्य हुआ है, होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों की पल्स ऑक्सीमीटर से रीडिंग हुई, होम आइसोलेशन में रह रहे लोग जिनके द्वारा होम आइसोलेशन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है तो क्या उनको नोटिस दी गई, नोटिस दिए जाने के बावजूद होम आइसोलेशन का पालन न करने वाले लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके कार्यवाही की गई कि नही, विकासखंड में कितने व्यक्तियों की मृत्यु कोविड संक्रमण से हुई है, विकासखंड में पिछले 10 दिन में कितने प्रवासी आए तथा उनमें से कितनों में कोविड-19 लक्षण थे, प्रत्येक ग्राम में आने वाले प्रवासियों के विवरण अंकन हेतु रजिस्टर बनाया गया है की नही, विकासखंड के अंतर्गत स्कूलों में कोरेन्टीन सेंटर बनाने की कार्रवाई संपूर्ण कर ली गई है कि नही, कोरेन्टीन सेंटर में  सैनिटाइजेशन का कार्य हो रहा है कि नही, क्या सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत हो रही है, क्या प्रत्येक न्याय पंचायत में मोबाइल पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं की नही कि समीक्षा की जाए। 
          मुख्य विकास अधिकारी ने उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारियों को दिए गए निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा प्रतिदिन उल्लखित एजेंडा बिंदुओं को सूचना/विवरण विकासखंड कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।जौनपुर 18 अप्रैल 2021 (सू0वि)-                                विज्ञप्ति संख्या- 02
        मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर  05452-260512 एवं 05452-260666 है। उन्होंने बताया हैं कि कंट्रोल रूम के माध्यम से कोविड-19 से संक्रमित मरीज के होम आइसोलेशन, जांच एवं चिकित्सालय में भर्ती किए जाने संबंधी कार्यों का अनुश्रवण किया जा रहा है। उन्होंने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि कोविड-19 से संबंधित समस्या/शिकायत का निदान कंट्रोल रूम के माध्यम  से प्राप्त कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments