Recent Tube

header ads

जौनपुर:कोतवाल सहित दो उपनिरीक्षक और एक सिपाही कोरोना पाॅजिटिव।Don News Express


तीन लेखपाल भी संक्रमित
मछलीशहर। मछलीशहर कोतवाल दिनेश प्रकाश पाण्डेय , वरिष्ठ उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह , उपनिरीक्षक धनन्जय राय , सिपाही संदीप यादव , थाने के हेड मुंशी अरूण प्रजापति कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है। इसके अलावा तहसील मे कार्यरत दो लेखपालो दिलीप शुक्ला और नीलम धौन्दियाल की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आयी है जिसकी पुष्टि रजिस्ट्रार कानूनगो हरिनाथ मौर्या ने की है। बताया कि एक और महिला लेखपाल डोलची वर्मा ने भी कोविड संक्रमित होने का प्रार्थनापत्र देकर अवकाश माॅगा है। हाॅलाकि अभी उन्होंने अपनी टेस्ट रिपोर्ट प्रशासन को नही भेजी है। कोतवाल दिनेश प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने स्वयं और अन्य चारों संक्रमित पुलिसकर्मियों ने भी स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। कोतवाल थाने मे ही आइसोलेट होने के बावजूद कानून व्यवस्था पर नजर रखे हुए है। और मोबाइल के जरिए जनता और स्टाफ से संवाद कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments