Recent Tube

header ads

जौनपुर:सपा नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन।Don News Express

B. C. C द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम बशीरपुर में हुआ जिसका उद्घाटन नगर अध्यक्ष श्री कमालुद्दीन अंसारी समाजवादी पार्टी जौनपुर ने फीता काट कर किया विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अनवारूल गुड्डू पूर्व जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मुकेश यादव अंसार इदरीसी अब्दुल्ला कलीम मोहम्मद आसिफ खान मौजूद रहे मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी ने कहा कि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें टीम अपनी अपनी भावना का प्रदर्शन करती है यह खेल हमें अपनी भावना प्रदर्शन  करने का मौका देती है  खेल ही ऐसा मार्गदर्शन है जिसमें कोई मजहब और जात का मतभेद नहीं होता आपस में मिलकर खेल खेला जाता है और सभी आयोजकों को बहुत-बहुत बधाई दी
 विशिष्ट अतिथि अनवारूल हक  जी एवं मुकेश यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि खेल को वरीयता देनी चाहिए खेल ही एक अच्छे समाज बनाने में मदद करती है,
आयोजक सद्दाम ने सभी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर मोहम्मद आसिफ खान शेरा, जाकिर, जीशान, आरिफ, हसनैन, गुलज़ार, अब्दुल्लाह, अबू हमज़ा, आसिम, पवन,  मुबारक, कैफ, रिजवान, सरफराज़, तारिक, इब्राहीम, सलमान, साजिद, साबिर, महफूज, तलहा आदि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments