Recent Tube

header ads

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजेपी के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता। Don News Express

खुटहन (जौनपुर) कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है, मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी की उन्नति होना मुश्किल है! उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खुटहन द्वारा आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम में बुधवार को खुटहन बाजार में स्थित एक विद्यालय परिसर में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में कहा 
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता भाजपा के कुशासन,जुमलो एवं झूठ से ऊब चुकी है। ऐसे में जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है ।पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना होगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि आगामी समय में होने वाले चुनाव को पार्टी कार्यकर्ता चुनौती के रूप में स्वीकार करें ।लोग अभी से बूथ स्तरीय कमेटियों का तेजी से गठन करना प्रारंभ कर दें, पार्टी के हर एक नए पुराने सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा, कार्यक्रम में बसपा छोड़कर पिलकिछा निवासी राजधारी गौतम के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की भाजपा नेता रामधारी पाल ने भी भाजपा छोड़कर दर्जनों साथियों संग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया ।इस मौके पर  ज़िला महासचिव/प्रभारी शाहगंज विधानसभा आज़म ज़ैदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद त्रिपाठी ,विश्राम राम ,परवेज अहमद ,शिवकुमार तिवारी, योगेंद्र दुबे ,डॉ०रमेश चंद बिंद, संतोष तिवारी ,ओम प्रकाश मिश्र, महेंद्र गौतम, देवश उपाध्याय, सूरज शर्मा, हरि प्रकाश उपाध्याय, श्रीनाथ यादव, सुरेश यादव, रविंद्र यादव ,तौकीर दिल्लू सरवर अहमद   सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष संतोष मिश्रा तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने किया।

Post a Comment

0 Comments