Recent Tube

header ads

संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के कांटेक्ट ट्रेसिंग शीघ्र कराना सुनिश्चित करें: डीके सिंह (डीएम)Don News Express

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार तथा समस्त चिकित्सा प्रभारियों के साथ जनपद में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के कांटेक्ट ट्रेसिंग शीघ्र कराना सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि  जितनी शीघ्रता से कांटेक्ट ट्रेसिंग करेंगे उतना ही संक्रमण का फैलाव रोक सकेंगे। जिलाधिकारी ने बरसठी, मछलीशहर, रामनगर, शाहगंज में कांटेक्ट ट्रेसिंग की स्थिति अच्छी न होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए कांटेक्ट ट्रेसिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन किये गए सैंपल  की रिपोर्ट समय से दें तथा एंटीजन किट से उन्हीं व्यक्तियों का टेस्ट करें जिनमें संक्रमण के लक्षण हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संक्रमित पाए गए व्यक्तियों को तत्काल फैसिलिटी अलॉटमेंट की जाए, मरीजों की स्थिति के अनुसार होम आइसोलेशन, एल-1 अस्पताल तथा एल-2 अस्पताल की फैसिलिटी अलाट की जाएगी। उन्होंने कहा कि लक्षण युक्त संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं दी जाएगी उसे कोविड अस्पताल में ही भर्ती कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सर्विलांस टीम अपना कार्य गंभीरता से करें, जो टीमें घर-घर परीक्षण करने जा रही हैं उनके पास थर्मल स्कैनर तथा पल्स ऑक्सीमीटर अवश्य हो, टीमों की निरंतर मानिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि गांववार रजिस्टर बना लें जिसमें उन व्यक्तियों के नाम लिखे,जिनको खांसी, जुखाम, बुखार एवं सांस लेने की दिक्कत हो, ऐसे सभी व्यक्तियों के सैंपल कराए जाएं,जिन व्यक्तियों का सैंपल किया जाए उनका पूर्ण विवरण सही-सही रजिस्टर पर अंकित होना चाहि। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना से  सतर्कता बरतने की अपील भी करें। 

Post a Comment

0 Comments