Recent Tube

header ads

मालगाडी की कपलिंग टूटी, दुर्घटना होने से बाल बाल बची। Don News Express


मालगाडी की कपलिंग टूटी, दुर्घटना होने से बाल बाल बची 

मीरगंज( जौनपुर)8जुलाई

वाराणसी से फुलपुर इफको खाद लादने जा रही एक मालगाडी जंघई स्टेशन पर कपलिंग टूटने के कारण दो हिस्सो मे बट गयी। ट्रेन की स्पीड कम होने के कारण ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गयी। ड्राइवर आधे घंटे मे बोगी जोड कर आगे रवाना हुआ। इस बीच जंघई फाटक आधा घंटे बंद रहा। जिससे  लम्बा जाम लग गया |इस घटना को जिम्मेदार अधिकारी छुपाने मे लगे रहे|
वाराणसी से फुलपुर इफको के लिए जा रही मालगाडी जंघई स्टेशन से सुबह 6 बजे निकल रही थी ।प्लेटफार्म नम्बर एक से निकलते समय अचानक उसकी कपलिंग टूट गयी। जिससे 4 बोगी समेत इंजन  लगभग दो सौ मीटर आगे निकल गया। इधर बाकी 38 बोगी पीछे की ओर लुढकने लगी ।यह देख स्टेशन पर मौजूद कर्मियो मे हडकम्प मच गया।  ड्राइवर ने सूझ बूझ से गाडी रोक इंजन को पीछे करके बाकी बोगीयो को जोडने मे जुट गया ।लगभग आधा घंटा के अन्दर बोगी जोड कर आगे रवाना हुआ ।इस दौरान बोगी रुकने के कारण जंघई मछलीशहर के 51बी फाटक पर वाहनो की लम्बी कतार लग गयी।
जबकी स्टेशन अधीक्षक वकील सिह घटना को छुपाने का प्रयास करते रहे। उन्होने कहा की ट्रेन आई रुकी और चली गयी कपलिंग टूटने की उन्हें जानकारी नही है।|

मीरगंज(जौनपुर)Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755

Post a Comment

0 Comments