Recent Tube

header ads

हर व्यक्ति को एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए:राजेश श्रीवास्तव( बच्चा भईया)Don News Express

जौनपुर।
भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज रूहटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेता सुधांशु सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पेड़ लगाकर आयोजन किया।सुधांशु सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना जरूरी है वृक्षारोपण से इंसान के साथ साथ समाज को भी अनेक फायदे होते है जिसके अंतर्गत आज वृक्षारोपण किया गया जो लगातार एक हफ्ते तक चलेगा ।भाजपा काशी क्षेत्र के कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि आज हर व्यक्ति को एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए जिससे प्रदूषण से मुक्ति मिल सके वृक्ष लगाना किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं होता । भाजपा जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया ने कहा कि भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर पूरे जिले में बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत अबतक सैकड़ों वृक्ष लगाए जा चुके हैं उन्होंने जनपद के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से वृक्षारोपण अभियान सफल बनाने का आह्वान किया व सुरेंद्र सिंघानिया जी ने जिनके कैम्पस में वृक्ष लगाया गया उनको वृक्ष की देखभाल के लिए सपथ भी दिलाया वरिष्ठ नेता रोहित सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को घर घर तक पहुचाने का आह्वान किया गया वृक्षारोपण अभियान में ओ बी सी मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य महेन्द्र गुप्ता, रोहित सिंह, विवेक सिंह, अवनीन्द्र यादव,  सौरभ सिंह, सिद्धार्थ सिंह, निखिल सिंह, अन्नू सिंह, हर्ष सिंह, सौरभ शुक्ला संतोष वैश्य अजय सोनकर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 19 जुलाई को प्रातः साढ़े आठ बजे मीरपुर में बीजेपी नेता महेंद्र गुप्ता के आवास पर वृक्षारोपण किया जायेगा।
Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755

Post a Comment

0 Comments