Recent Tube

header ads

पेड़-पौधे मानव जीवन का आधारः शिवम सिंह।Don News Express

पेड़-पौधे मानव जीवन का आधारः शिवम सिंह
जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने वीरसादपुर तेजीबाजार जिलाध्यक्ष शिवम सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम, नीम व अमरूद पौधे लगाये। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। पेड़ों से हमें जीवन दायिनी ऑक्सीजन मिलती है। इसके अलार्वा इंधन, औषधि, दैनिक जीवन में उपयोग किये जाने वाले साधनों के लकड़ी आदि मिलती है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर विशाल जायसवाल, विशाल सिंह, विकास सिंह, अश्वनी सिंह, हर्षित सिंह, उत्तम सिंह, देव सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, अनिल यादव, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।

जेएनपी फोटो- 01
जौनपुर के तेजीबाजार स्थित वीरसादपुर गांव में पौधरोपण करते नौजवान छात्र संगठन के पदाधिकारी।

Post a Comment

0 Comments