Recent Tube

header ads

ज्योतिषाचार्य पंडित सरोज नयन पांडेय का निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुँचे एमपी संजय सिंह।Don News Express


जौनपुर!रामपुर खुर्द मछलीशहर के रहने वाले आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं अधिवक्ता उच्चन्यायालय,प्रयागराज संजय पांडेय प्रचंड के पिता ज्योतिषाचार्य पंडित सरोज नयन पांडेय का निधन बीते दिनों कोरोना वायरस के चलते हो गया था। शोक संतप्त परिवार में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, छात्र संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष बंसराज दुबे, प्रदेश सचिव अंजनी मिश्रा, विनय पटेल, आकाश सिंह यूथ विंग, वरिष्ठ अधिवक्ता व आप नेता अरविंद त्रिपाठी, डॉ शेख मोइनुद्दीन आदि पहुंचे। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस बहुत तेजी से अपना पैर पसार रहा है। हमारी दिल्ली सरकार कोरोना की टेस्टिंग बड़े पैमाने पर कर रही है वही उत्तर प्रदेश सरकार ज्वालामुखी के पहाड़ पर शांति से बैठ कर चैन की बंसी बजा रही है जिसका दुष्परिणाम उत्तर प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली में ढाई करोड़ जनसंख्या पर हम प्रतिदिन 23 हजार टेस्टिंग कर रहे हैं वहीं उत्तर प्रदेश सरकार 23 करोड़ जनसंख्या पर प्रतिदिन 20 हजार टेस्ट भी नहीं कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार "नो टेस्ट नो कोरोना" पर काम कर रही है हमें आज बड़ा दुख है कि हमारे बीच के साथी संजय प्रचंड को उत्तर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण अपने पिता को खोना पड़ा। प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने कहा कि पंडित सरोज नयन पाण्डेय क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित एवं संभ्रांत नागरिक थे और उन्होंने आजीवन देश और समाज की सेवा की और उनकी प्रेरणा से ही उनके पुत्र संजय प्रचंड आम आदमी पार्टी के मंच से देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। परिवार के सदस्य चाचा अखिलेश पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण आज मुझे अपने भाई को खोना पड़ा।

Post a Comment

0 Comments