Recent Tube

header ads

मुकदमा दर्ज होने पर भाजपाइयों ने किया सीओ का घेराव।Don News Express

मुकदमा दर्ज होने पर भाजपाइयों ने किया सीओ का घेराव, सांसद ने फटकारा
 
वयोवृद्ध भाजपा नेता के ऊपर रंजिश वश दर्ज किया मुकदमा

थानागद्दी। वरिष्ठ भाजपा नेता सहित दर्जनों के खिलाफ मुकदमा‌ दर्ज होने से आक्रोशित भाजपाइयों ने बुधवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर सीओ का घेराव किया। सांसद के डाक बंगला पहुंचने पर सांसद ने क्षेत्राधिकारी‌ को कड़ी फटकार लगाते हुए मुकदमे को‌ खारिज करने का निर्देश दिया। 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व गुरूवार की सुबह तीन दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां भाजपाइयों ने वयोवृद्ध नेता के दर्ज फर्जी मुकदमें को वापस लेने की मांग की। जिस पर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने न तो हां में‌ जवाब दे पा रहे थे न ही नहीं में।‌ इसी दौरान भाजपाइयों को पता चला कि सांसद बीपी सरोज डाक बंगला में पहुंचने वाले है, तो सभी लोग उधर रूख कर लिया। सांसद के पहुंचने पर भाजपाइयों ने रंजिशवश वयोवृद्ध भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की शिकायत की‌। जिसको संज्ञान में लेते हुए भाजपा सासंद ने क्षेत्राधिकारी को बुलवाया और कड़ी फटकार लगाते हुए मुकदमा खारिज करने का निर्देश दिया। 

बात दे कि दो जुलाई को 14 वर्षीय पंकज गुप्ता पुत्र दीपचंद गुप्ता निवासी मथुरापुर चकसुदी का कच्ची दीवार गिरने से मौत हो गयी थी जिसे लेकर ग्रामीणो ने जाम लगाया था, उसी मामले में पुलिस ने वरिष्ठ भाजपा नेता छविनाथ चौबे सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद और पचीस अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। इस मौके पर संजय पांडे, रामसमुझ निषाद, आदर्श चौबे, संजय सिंह, अमित सिंह, विनोद सिंह, संदीप दुबे आदि भाजपाई रहे।Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755

Post a Comment

0 Comments