लखनऊ:विकास दुबे को उत्तर प्रदेश लाने के लिये पुलिस टीम चार्टर प्लेन से उज्जैन के लिये रवाना हो गई है। देखना यह होगा कि पुलिस विकास को प्लेन से ही वापस लाती है या फिर सड़क मार्ग के ज़रिये लाती है। अगर सब कुछ सेट होगा तो उसे प्लेन से लाया जायेगा नही तो सड़क मार्ग से। सड़क मार्ग से लाये जाने पर वह भागने की कोशिश करेगा तो आप समझ सकते हैं कि उसका अंजाम क्या होगा। लेकिन जिस तरह से उसने सरेंडर किया है उससे साफ़ लग रहा है कि विकास ने सेटिंग के बाद ही उज्जैन महाकाल मन्दिर में दर्शन के लिये गया। वैसे पुलिस महकमे में यही चर्चा है कि उसे छोड़ना नही चाहिये। (श्री देविकिनन्दन मिश्र,वरिस्ठ पत्रकार की फेसबुक वॉल से)
0 Comments