Recent Tube

header ads

जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक दर्जन घायल।Don News Express


जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक दर्जन घायल
घायलो में चार की हालत गम्भीर, जिला अस्पताल रेफर

मीरगंज( जौनपुर)-8 जुलाई----थाना क्षेत्र स्थित कसेरवा गाव में मंगलवार की रात जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षो में देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। जिसमे दोनो पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलो को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया हैं। जहां पर चिकित्सक ने चार लोगों की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
गांव निवासी गंगासागर पाण्डेय व मातादीन पांडेय के बीच वर्षों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। उसी जमीन में आम का पेड़ है। जिसे दोनो पक्ष अपना अपना बता बता रहे है।सोमवार को उसी आम के पेड़ से आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस मे समझदारी करते हुए मामला शांत कर लिए। मंगलवार दूबारा आम तोड़ने को लेकर दोनो पक्ष आपस मे भीड़ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट के दौरान एक पक्ष से60 वर्षीय गंगासागर पाण्डेय , सुरेश 50, राजेन्द्र 45, अनिल 30, सुनील 32 व गोपाल पाण्डेय 23 घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मातादीन पांडेय 70, नीरज 35, धीरज 31, अमरधर 30, सन्दीप 28 व सूरज पाण्डेय 20 घायल हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस घायलो को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया । जहां पर गंगासागर, सुनील, धीरज एंव अमरधर को गम्भीर चोट देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया हैं। दोनो पक्षो द्वारा थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
 इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज राजेश कुमार ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755

Post a Comment

0 Comments