पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय के पैतृक आवास पर मना अखिलेश का जन्मदिन
धर्मापुर,जौनपुर।
पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने पैतृक आवास धर्मापुर ब्लाक के कबीरुद्दीनपुर गांव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को मनाया। उन्होंने केक काटकर पूर्व सीएम के दीर्घायु की कामना की और पौधरोपण के साथ ही इलाके के पांच मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार दिया। इस दौरान दस असहायों को राशन वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं को पार्टी का आह्वन प्रपत्र देकर साइकिल से रवाना किया गया। सभी सेक्टर व बूथ प्रभारियों को पौधे भी बांटे गये।
इस अवसर पर फौजी अनिल यादव, मेवा यादव, अखिलेश यादव, श्यामबिहारी, दिनेश यादव, भीम यादव, बड़ेलाल, तौफीक अहमद, नंदलाल, राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री जगदीश राय के आवास पर मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन ।
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाईयों ने 2022 में मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अलग अलग रहकर सपाईयों ने अपने अपने क्षेत्र में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ अखिलेश के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया। इस अवसर पर सपाईयों ने अखिलेश यादव को 2022 में पुनः सूबे के मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया ।
पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय के आवास जफराबाद विधानसभा के कबीरूद्दीपुर गांव में अखिलेश यादव का 46 वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। पहले जगदीश राय ने केक काटा उसके बाद पौध रोपण,हाईस्कूल इण्टर के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। अंत में पात्रों को राशन बांटा गया। इस मौके पर श्री राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दीर्घआयु होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि 2022 विधानसभा चुनाव में यूपी में सपा की सरकार बनाने व पुनः अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तन,मन और धन से लग जाय। उन्होने कहा कि सही मायने में सपा ही किसानों,मजदूरो, नौजवानों ,व्यापारियों समेत हर वर्ग की हितैषी है। अखिलेश ही यूपी को सजां सवार सकते है। वही उत्तर प्रदेश को तरक्की पर लाकर हर युवा को रोजगार मुहैया करा सकते है।
सपा नेता दिनेश यादव फौजी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में डा. राममनोहर लोहिया के पदचिन्हों पर चलकर पार्टी को और सशक्त व मजबूत बनायें। इस महामारी में असहायों एवं जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सभी को आगे आना चाहिये। इस अवसर पर अनिल यादव फौजी प्रधान, मेवालाल यादव, मुकेश यादव, रवि यादव, राकेश यादव, मोनू यादव, अवधेश, भीम यादव, अजय प्रजापति, सचिन यादव, राज यादव, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।
Don News Express Team). (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755
0 Comments