New Delhi : विकास दुबे की मां का बड़ा बयान सामने आया है। विकास दुबे की मां सरला दुबे ने कानपुर जाने से मना कर दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया – वो कानपुर नहीं जाना चाहती है। सरला दुबे ने कहा – उनका विकास दुबे से कोई संबंध नहीं हैं। इससे पहले भी सरला दुबे ने मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से उसकी गिरफ्तारी के बाद कहा था कि सरकार जो उचित समझे वो कार्रवाई तय करे।विकास की मां ने ये भी बताया है कि इस वक्त वो समाजवादी पार्टी से जुड़ा था। मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार होने के बाद विकास दुबे को कानपुर लेकर आ रही यूपी एसटीएफ का वाहन कानपुर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी वाहन में विकास दुबे भी सवार था। वाहन पलटने के बाद विकास पुलिस कर्मियों से हथियार छीनकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है – अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या? इसके जरिये उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधा सवाल पूछा है।इससे पहले गुरुवार को भी प्रियंका गांधी ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था – कानपुर के जघन्य अपराध में यूपी सरकार को जिस मुस्तैदी से काम करना चाहिए था, वह पूरी तरह फेल साबित हुई। अलर्ट के बावजूद आरोपी का उज्जैन तक पहुंचना, न सिर्फ सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है बल्कि मिलीभगत की ओर इशारा करता है।उन्होंने लिखा – तीन महीने पुराने पत्र पर ‘नो एक्शन’ और कुख्यात अपराधियों की सूची में ‘विकास’ का नाम न होना बताता है कि इस मामले के तार दूर तक जुड़े हैं। यूपी सरकार को मामले की CBI जांच करा सभी तथ्यों और प्रोटेक्शन के ताल्लुकातों को जगज़ाहिर करना चाहिए।
बहरहाल विकास के आंतक का खात्मा हो गया। उसकी मौत के साथ ही कई राज दफन हो गये। विकास अगर पूछताछ में मुंह खोल देता तो कई बड़े चेहरे बेनकाब हो जाते। उज्जैन पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने उससे कल कई घंटों तक पूछताछ की थी। इसके बाद उसे यूपी भेजा गया था।इधर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस और युपी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा – दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बच गई है।
0 Comments