कोरोना से नागरिकों को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी : रूखसाना कमाल | #Don News Express
मड़ियाहूं, जौनपुर। कोविड-19 से बचाव के लिए नागरिकों को भी स्वयं जागरूक होना पड़ेगा अपनी सुरक्षा स्वयं करना होगा। यह तो ईश्वर की कृपा हैं कि मड़ियाहूं नगर अभी तक पूर्ण रूप से सुरक्षित है। यह बातें नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना कमाल ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा के दौरान कहीं।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 जुलाई से 31 जुलाई तक का अभियान चलाया जा रहा है। उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं कौशलेश मिश्र के नेतृत्व में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का संदेश जनता में दिया गया। मच्छरों से बचाव के लिए नगर पंचायत लगातार दवाओं का छिड़काव कर रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ डॉ. संजय कुमार सरोज ने बताया कि 11 और 12 जुलाई को लॉकडाउन के दौरान सड़कें खाली रहेंगी। गलियां खाली रहेंगी। पूरे नगर का सेनेटाइजेशन, सफाई, नालियों में दवा छिड़काव का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का प्रचार—प्रसार नगर में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया और कई अन्य जगह सफाई का भी कार्य किया गया।



0 Comments