Recent Tube

header ads

राजनेता-अपराधी गठजोड़ यूपी पर हावी, सुप्रीम कोर्ट से हो कानपुर कांड की जांच: प्रियंका गांधी Don News Express

 कांग्रेस पार्टी की तरफ से विकास दुबे एनकाउंटर मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला तेज़ कर दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। प्रियंका ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से पूरे कां’ड की न्यायिक जांच होनी चाहिए।प्रियंका गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘उप्र की कानून-व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। राजनेता-अपराधी गठजोड़ प्रदेश पर हावी है। कानपुर कांड में इस गठजोड़ की सांठ-गांठ खुलकर सामने आई। कौन-कौन लोग इस तरह के अपराधी की परवरिश में शामिल हैं यह सच सामने आना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से पूरे कां’ड की न्यायिक जांंच होनी चाहिए।’गौरतलब है कि कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की ह’त्या के मामले का मुख्य आरो’पी और कु’ख्यात अपरा’धी विकास दुबे शुक्रवार की सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस के साथ कथित मुठ’भेड़ में मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। विकास दुबे को गुरुवार को को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्ता’र किया गया था।

Post a Comment

0 Comments