Recent Tube

header ads

पूर्वाचल विश्विद्यालय: कर्मचारी संघठन ने कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा, अनिमियता की जाँच की मांग।Don News Express

जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय मे चल रहे सेल्फ फाइनेंस विभागो के खर्चो को उन्ही के विभागो से हो रही आय से किया जाय। इस सम्बंध मे पूर्वांचल विश्विद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह महामंत्री डा.स्वतंत्र कुमार ने वित्त अधिकारी एम.के सिह को पत्र के माध्यम से कहा है की विश्विद्यालय के मुख्य खाते मे पैसा सम्बध्य महाविद्यालय से प्राप्त शुल्क से आता है। विश्विद्यालय के बटवारे के बाद विश्विद्यालय की आर्थिक हालत खराब है। उसी खाते से विश्विद्यालय परिसर मे चल रहे कला संकाय, विज्ञान संकाय, बीए ,एलएलबी ,फार्मेसी, रज्जू भैया शोध संस्थान का वेतन दिया जा रहा है,जो गलत है ।कुलपति प्रो राजा राम की गलत नीति तथा अपने चहतो की नियुक्ति करने व लाभ देने के कारण ये सब हो रहा है उसे रोका जाय। संघ ने शासनादेश का हवाला देते हुए कहा है इस वित्तीय अनिमियता कोतत्काल रोका जाय। कुलपति जा रहे है लेकिन कर्मचारी, अधिकारी ,महाविद्यालय यही रहेगा। यह विश्विद्यालय के  हित मे नही है। विदित हो की इसके पूर्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, सपा के अतुल सिह संघर्ष मोर्चा के विकास तिवारी दिव्य प्रकाश सिह ,सत्यवीर सिंह यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कुलपति के कारनामो की उच्चस्तरीय जाँच की माँग किया था । राज्यपाल उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा था जिसके कारण एलएलबी मे  अध्यापको को जारी किया गया नियुक्ति पत्र निरस्त कर दिया गया है ।इस मुद्दे को लेकर कुलसचिव लम्बे अवकाश पर चले गए है। विश्विद्यालय मे चर्चा है की कुलपति के इस समय किये जा रहे अवैध आदेशो से अधिकारी कर्मचारी में भी भय व्याप्त है की कहीं कुलपति के जाने के बाद जाँच हुई तो हम भी जद मे न आ जाए।

Post a Comment

0 Comments