प्रयागराज ब्रेकिंग :-
- वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से जुड़ी बड़ी ख़बर :-
विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण को इलाहाबाद हाईकोर्ट की हरी झंडी
अदालत ने कॉरिडोर के निर्माण कार्यों के ख़िलाफ़ दाख़िल अवमानना याचिका खारिज की
हाईकोर्ट ने तीनों याचिकाकर्ताओं पर पांच- पांच हज़ार रुपये का हर्जाना भी लगाया
प्रदीप श्रीवास्तव व दो अन्य लोगों ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के खिलाफ दाखिल की थी अवमानना अर्जी
गंगा तट से 200 मीटर के दायरे में किसी तरह के निर्माण पर रोक के हाईकोर्ट के पुराने आदेश की अवमानना बताया था अर्जी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्यों पर रोक लगाए जाने का आदेश दिए जाने की मांग की गई थी
पीएम नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है विश्वनाथ कॉरिडोर
जस्टिस एसपी केसरवानी की बेच में हुई मामले की सुनवाई
कोर्ट ने माना, गंगा नदी के दो सौ मीटर के दायरे में हो रहा है निर्माण
लेकिन जनहित को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा गठित कमेटी व अन्य विभागों ने दी है निर्माण की अनुमति
निर्माण से गंगा नदी में नहीं होगा कोई प्रदूषण
सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करके ही हो रहा है निर्माण
अदालत ने माना, अवमानना याचिका में तमाम तथ्यों को छिपाया गया था
अदालत के फैसले के बाद कॉरिडोर के निर्माण का रास्ता साफ़
निर्माण कार्य जारी रहेगा, कोर्ट ने नहीं लगाई कोई रोकlDon News Express Team). (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319
0 Comments