Recent Tube

header ads

जौनपुर: अस्थायी जेल से दो कैदी फरार,पुलिस तलाश में जुटी।Don News Express

जौनपुर- पचहटिया स्थित अस्थाई कारागार से फरार हुए दो अभियुक्त । दूसरे महले पर रखे गए थे दोनों अभियुक्त। 
धारा-302 के अभियुक्त राजू चौहान  निवासी कटेहरी थाना बदलापुर और धारा-411, 413, 414, 419, 420 का अभियुक्त मोनू कुमार गौतम निवासी विजयधर मऊ थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस को चकमा देकर हुए फरार। दोनों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा की जा रही सघन चेकिंग।

जौनपुर। सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाहीयो के चलते प्रशासन द्वारा पंचहटिया में बनाये गये अस्थायी जेल में बन्द दो अभियुक्त भाग निकले है जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दिया है लेकिन समाचार जारी करने तक फरार अभियुक्त गण पुलिस पकड़ से दूर होने की खबर है। 

बतादे पुलिस सूचना के मुताबिक अस्थाई जेल में मु०अ०सं० 52 /20 धारा  302 का अभियुक्त राजू चौहान पुत्र प्रभूलाल चौहान ग्राम कटेहरी थाना बदलापुर जौनपुर  एवं मु०अ०सं० 36/20 धारा  411, 413, 414, 419, 420 आई पी सी का अभियुक्त मोनू कुमार गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम ग्राम विजयथरमऊ थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर जो जेल के दूसरे तल पर रखें गये थे बीती रात को लापरवाह पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का लाभ उठा कर जेल से फरार हो गये है ।

इसकी सूचना आज सुबह तब हुईं जब बन्दीयो की गणना की जा रही थी। अभियुक्तों के फरारी की खबर होते ही सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गये। तत्काल थाना लाईन बाजार सहित प्रशासन को दिया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों फरार अभियुक्तो की खोज बीन शुरू कर दिया है। 



 Don News Express Team).                 (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558



(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840


(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001


(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319

Post a Comment

0 Comments