Recent Tube

header ads

जौनपुर:बोधापुर गांव में नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट कई घायल।Don News Express

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के  बोधापुर गांव में शनिवार को नाली साफ करने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने घटना की वीडियो रिकार्डिंग कर वायरल कर दिया है। दोनों पक्षों की तहरीर लेकर पुलिस ने एक-दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि एक पक्ष के मकान के सामने बनी नाली की सफाई कर रहा था। दूसरा पक्ष रोकने लगा। इसी को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। ईंट-पत्थर भी चलाए गए। मारपीट के दौरान ही एक पक्ष ने वीडियो रिकार्डिंग कर वायरल कर दिया। इसमें एक पक्ष के अभिनव मिश्र, शैलेंद्र मिश्र, सूरज मिश्र, अमित मिश्र, विनोद मिश्र व सोनम मिश्र जबकि दूसरे पक्ष के विजय मिश्र, अजय मिश्र व संदीप मिश्र को चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी चांदपुर ले जाकर घायलों इलाज व चिकित्सकीय परीक्षण कराया। दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
Don News Express Team).                 (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558



(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840


(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001


(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319

Post a Comment

0 Comments