Recent Tube

header ads

योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है: पुष्पराज सिंह।Don News Express

योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है : पुष्पराज सिंह

जौनपुर।  भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है, यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है, पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा कि "योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है हमारी बदलती जीवन-शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है तो आयें एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।जिसके बाद 21 जून को "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" घोषित किया गया 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि योग अभ्यास का प्राचीन रूप है जो भारतीय समाज में हजारों साल पहले विकसित हुआ था और उसके बाद से लगातार इसका अभ्यास किया जा रहा है इसमें किसी व्यक्ति को सेहतमंद रहने के लिए विभिन्न प्रकार के रोगों से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यायाम शामिल है या ध्यान लगाने के लिए एक मजबूत विधि के रूप में भी माना जाता है जो मन और शरीर को आराम देने में मदद करता है दुनिया भर में योग का अभ्यास किया जा रहा है विश्व के लगभग दो अरब लोग एक सर्वे के मुताबिक योग का अभ्यास करते है।उन्होंने कहा कि कल 21 जून को जिले के सभी बूथ पर योग दिवस मनाया जाएगा लेकिन इस कोरोना महामारी के समय को ध्यान में रखते हुए सभी बूथ अध्यक्ष औऱ उनके पदाधिकारी गण, इसी तरह मंडल अध्यक्ष और उसके पदाधिकारी गण और जिला के पदाधिकारी गण अपने-अपने घर पर योग दिवस के रूप में मनाएंगे।

Post a Comment

0 Comments